कन्नौज, जून 30 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर मंगलवार दोपहर बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के चौखटा गांव निवासी जगजीवन पुत्र हुकुम सिंह मंगलवार दोपहर बाइक से तालग्राम की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर लेलेपुर गांव के समीप सामने से आ रही साइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। साइकिल सवार थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम माहदिवरा निवासी रामकिशन पुत्र मोहनलाल भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग म...