बुलंदशहर, मई 3 -- कोतवाली क्षेत्र में चोला रोड पर गांव सरायदूल्हा के निकट साइकिल पर जा रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। नगर के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी आलोक चोला रोड स्थित गांव सरायदुल्हा में चल रहे सत्संग में शामिल होने साइकिल से जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान गांव मुरादाबाद निवासी गोपाल अपनी रिश्तेदार राजेश्वरी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाइक की टक्कर साइकिल से हो गई। जिसमें गोपाल , राजेश्वरी और आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन जख्मी,रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...