भागलपुर, अप्रैल 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गनगनियां के पास बाइक और मैजिक की टक्कर में बाइक चालक एवं सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक कृष्णदेव कुमार, नौवागड़ी मुंगेर एवं सवार किसन कुमार को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया। जहां से कृष्णदेव कुमार को मायागंज रेफर कर दिया गया। सुल्तानगंज पुलिस ने मैजिक एवं बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल ने बताया कि घर से बहन के यहां नाथनगर जा रहे थे। गनगनियां के पास टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...