जौनपुर, मई 21 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बासापुर गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पीआरवी 112 चालक होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी गई। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव निवासी 47 वर्षीय अनिल दुबे पीआरवी 112 के चालक थे। वह रोजा की तरह बुधवार सुबह बाइक से नेवढ़िया थाने ड्यूटी पर जा रहे थे। दूसरी ओर पांडेयपुर गांव निवासी कुशल पांडे और गुड्डू यादव बुलेट से मड़ियाहूं की तरफ जा रहे थे। बासापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आवाज ...