बाइक और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
चतरा, जून 13 -- कुन्दा प्रतिनिधि। प्रतापपुर-जोरी मुख्य सड़क पर सुखनदिया के समीप शुक्रवार रात लगभग 9 बजे एक बाइक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान कुंदा थाना क्षेत्र के मेदवाडीह गाँव निवासी बलराम विश्वकर्मा के पुत्र अमित कुमार एवं उनके एक मित्र के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर भेज दिया। प्रतापपुर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन का नंबर जेएच 10सीएम 0626 और बाईक को कब्जे में कर थाना ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.