चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा। झींकपानी थाना अंतर्गत बेटेया आसुर गांव निवासी 10 वर्षीय कृष्णा मुंदुइया की मंझारी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक मंझारी के बारूसाइ गांव में रहकर बारूसाई स्कूल में ही तीन क्लास में पढ़ता था। झींकपानी के बेटेया आसुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ जेनजेडा हाट से शाम को बारूसाइ लौट रहा था। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया , उसके दोस्त को चोट नहीं लगी। कृष्णा को घटनास्थल से उठाकर मंझारी अस्पताल ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदरअस्पताल चाइबासा रेफ़र कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गई। गुरुवार को सदर थाना पुलिस...