किशनगंज, मई 23 -- किशनगंज। शुक्रवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे बहादुरगंज -किशनगंज पथ पर नेहरू कालेज के पास एक बाइक और मालवाहक ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक बेलवा के निवासी बताये गये हैं जो मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई है। सड़क पर बाइक सवार दो लोगों का शव पड़े रहने से वाहनों का परिचालन खबर लिखे जाने तक बाधित रहा। दुर्घटना में मृत बेलवा से जुड़े मजदूर के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार दो की मौत यह भी पढ़ें- बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...