बांका, अप्रैल 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना रात करीब 12:00 बजे सामुखिया मोड़ स्थित तारा मंदिर के समीप हुई, जहां एक बाइक और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकसिंघा निवासी बाबूलाल यादव का 25 वर्षीय पुत्र बिरबल कुमार प्रतिदिन की भांति टोटो चलाकर सामुखिया मोड़ स्थित पुलिस लाइन में पानी पहुंचाने गया था। पानी देने के बाद वह टोटो लेकर वापस सामुखिया मोड़ की ओर लौट रहा था। इसी दौरान तारा मंदिर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सभी सवार सड़क पर गिरकर घा...