बांका, मई 12 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ बांका-भागलपुर बोर्डर पर शिवाजी बासा के समीप रफ्तार की कहर में मंगलवार को सड़क दुघर्टना हुई। जहां बाइक एवं टोटो वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी बलराम दास एवं गोपाल कुमार हैं। दोनों जख्मी अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया कि घटना की सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार से मिलने असरगंज जा रहे थे। जहां उक्त जगह विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही टोटो गाड़ी से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंंज में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने घायलों की स्थिति नाजुक देख प्राथमिक...