बाइक और टेंपो की भिड़ंत में पति-पत्नी, बहन घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- कायमगंज, संवाददाता। कम्पिल नगर निवासी शाहवेज अपनी पत्नी सहाना बेग़म व बहन अंजुम को फर्रुखाबाद दवा दिलाने गया था। वापस आते समय वह बाइक से आ रहा था। जबकि उसने अपनी पत्नी व बहन को टेम्पो में बिठा दिया औऱ बाइक से टेम्पो के पीछे पीछे चलने लगा। जब वह कायमगंज मार्ग स्थित गांव पपड़ी के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक उसी टेम्पो से टकरा गईं। टक्कर लगते ही बाइक सबार शाहवेज गंभीर घायल हो गया। वही टेम्पो मे बैठी उसकी पत्नी व बहन अचानक कूद पड़ी और टेम्पो से नीचे गिरने से गंभीर घायल हो गईं। आसपास के लोग उधर दौड़े और गंभीर घायल तीनो को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी भर्ती कराया। जहां तीनो का इलाज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.