प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- दुर्गागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कायस्थ पट्टी मोड़ के पास बाइक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय राजेंद्र मिश्रा निवासी तेजगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को रानीगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...