हजारीबाग, अप्रैल 9 -- चरही, प्रतिनिधि। चरही थाना क्षेत्र के 42 चौक स्थित तालाब के समीप बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार टर्बो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए रामगढ़ भेजा गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उसे रांची स्थित अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रौंता निवासी राजू सोरेन उम्र 20 वर्ष, पिता तलों मांझी, अपनी मोटरसाइकिल से परेज की ओर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान 42 चौक के तालाब के पास चरही से परेज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार खाली टर्बो वाहन ने अनियंत्रित होकर उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रामगढ़ ...