चंदौली, फरवरी 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कमालपुर की ओर से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होगया। वही बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी ले गयी। हालत गंभीर होने पर जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। दोंनों की हालत खतरे से बाहर है। बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी रामकुमार का बेटा 25 वर्षीय शंभू राम और राजकुमार का बेटा 22 वर्षीय भानूराम बाइक से धीना थाना क्षेत्र के रैथा अपने फूफा के घर जा रहे थे। विशुनपुरा गांव के समीप सामने से आ रही कार से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। वही बाइक सवार गिरकर गंभ...