लातेहार, नवम्बर 27 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डाल्टनगंज-महुआडांड़ मुख्य पथ पर गुरूवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सन्तोष किसान नेतरहाट का रहने वाला हैं। घायल युवक की पत्नी और भाई ने बताया कि हम लोग तीनों भरत गैस गोदाम से निकलकर महुआडांड़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार में ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में सन्तोष किसान अपनी बाइक से सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना की बाद आसपास के लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा युवक को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ अमित खलखो के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...