जौनपुर, मार्च 21 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बुढ़िया माई धाम के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक और ऑटो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। खुटहन थाना क्षेत्र के सौरईया गांव निवासी 19 वर्षीय युवराज गुप्ता पुत्र प्रेम सागर गुप्ता शुक्रवार को अपने मामा के लड़के अवधेश कुमार गुप्ता पुत्र रामतीरथ गुप्ता के साथ बाइक से किसी काम से अखंडनगर की तरफ जा रहे थे। बुढ़िया माई धाम के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार टैम्पो ने टक्कर मार दिया। दोनों को स्थानीय अस्पताल से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.