गंगापार, मार्च 13 -- करछना थाना क्षेत्र में कैथी चौराहे के पास शुक्रवार को बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नरैना गांव निवासी 40 वर्षीय अमरजीत यादव पुत्र स्वर्गीय सुकुरू यादव अपने घर से करछना बाजार सामान लेने बाइक से जा रहे थे। बताया जाता है कि कैथी चौराहे से आगे पहुंचते ही सामने से आ रहे ऑटो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...