श्रावस्ती, अप्रैल 14 -- गिलौला(श्रावस्ती), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मसढ़ी चौराहे पर सोमवार बाइक सवार और ऑटो रिक्शा की आमने सामने टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कौशल(23) निवासी बहराइच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कौशल अपने मामा के घर चंद्रावा गांव आए हुए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन युवकों ने गंवाई जान इसी दौरान मसढ़ी चौराहे के पास उनकी बाइक की टक्कर खुठेहना से गिलौला की तरफ आ रहे एक ऑटो रिक्शा से हो गई।सड़क हादसे में कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक व...