कन्नौज, जनवरी 15 -- तालग्राम (कन्नौज)। तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी 35 वर्षीय हरनाथ सिंह यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह बुधवार की शाम अपने साथी 25 वर्षीय सनुज सिंह पुत्र रामभेष के साथ ताहपुर बाजार गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ताहपुर-अमोलर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे ईंटों के ढेर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया।...