कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। झांसी-कानपुर हाईवे पर पुखरायां बाईपास पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात दो बाइक आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में जवाहर नगर पुखरायां के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही हादसे के शिकार युवक के परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जवाहरनगर पुखरायां निवासी इक्कीस वर्षीय सलमान पुत्र गोगा एक फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार रात में वह अपने मोहल्ले के बीस वर्षीय शहबाज पुत्र वकार के साथ पेट्रोल लेने के लिए बाइक से बाईपास पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप में गया था। पेट्रोल लेकर वापस आते समय उनकी बाइक में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने...