बरेली, अप्रैल 9 -- बरेली। सिटी स्टेशन रोड पर 10 अप्रैल से छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। यहां निर्माण के दौरान रखे सामान की वजह से अभी मार्ग नहीं खोला गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि निर्माणदायी संस्था को रास्ते से सामान हटाने को कह दिया गया है। यहां बाइक, आटो जैसे छोटे वाहन ही अभी आ-जा सकेंगे। बड़े वाहनों के लिए अभी रास्ता बंद रहेगा। उम्मीद है कि 10-12 दिन में मार्ग पूरी तरह आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा। उसके बाद ही भारी वाहनों के लिए मार्ग खोला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...