बाइक अन्ना से टकराई, पिता-पुत्री नाजुक
झांसी, जून 30 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव महेबा के पास तेज रफ्तार बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद लोगों ने एनएचएआई पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। टहरौली थाना क्षेत्र के गांव पथरेड़ी निवासी 48 वर्षीय कुअर लाल मंगलवार सुबह अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ इलाज के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर झांसी-कानपुर एनएच गांव महेवा के पास पहुंचे। तभी अचानक आवारा मवेशी सामने आ गया। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कुअर लाल ओर बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। लोगों की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.