शामली, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के गंगेरू मार्ग पर एक बाइक सवार युवक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खेड़ा कुर्तान निवासी सन्नी गांव की ओर जा रहा था, तभी रजवाहे के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में उसका संतुलन बिगड़ गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी कांधला पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...