लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कानपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आजमगढ़ जा रहे दो सगे भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा रविवार देर रात जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 134वें किलोमीटर पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की शिनाख्त आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवा...