बगहा, फरवरी 10 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के समीप एक बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा का कारण बाइक की गति तेज होना बताया जाता है। दुर्घटना में घायल युवक की पहचान नेपाल के पर्सा निवासी अनिकेत प्रसाद( 25 वर्षीय) के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को अनिकेत नेपाल अपने घर से ससुराल बिरंची बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घरवालों को भी सूचना दी गयी है।घटना की सूचना मिलते ही भंगहा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...