लखनऊ, दिसम्बर 23 -- चिनहट में सोमवार को सड़क पर बाइकें लहराते हुए बम फोड़ने के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो से पहचान कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं एक अन्य युवक पहले ही एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो बाइकों पर सवार चार युवक चलते वाहनों से सड़क पर सुतली बम फेंकते नजर आ रहे हैं। मस्ती में चूर युवक बिना किसी खौफ के पूरी सड़क पर बाइकें लहराते हुए चलते दिखाई पड़ रहे हैं। इस बीच सड़क पर ही वह बम भी फेंक रहे थे। इससे अन्य राहगीर खुद को असहज महसूस कर खौफजदा हो रहे थे। वायरल यह वीडियो चिनहट इलाके का बताया जा रहा है। चिनहट पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.