औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। शहर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में रोडवेज चालक समेत तीन लोग बाइकों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी 55 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र शोभाराम रोडवेज बस चालक हैं। बुधवार शाम वह अपने साथी शिवभान सिंह निवासी जैतपुर के साथ बाइक से औरैया से घर जा रहे थे। जालौन चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में शहर के तिलकनगर निवासी 29 वर्षीय गौरव पुत्र अशोक बाजार करने के लिए निकले थे। पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सू...