मैनपुरी, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के ग्वालियर बरेली हाईवे पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिससे होमगार्ड की परीक्षा देने जा रही युवती सहित चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बेवर व दो को सीएचसी किशनी ले जाया गया। जहां से चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार सुबह की है। मामले के अनुसार शिवम पुत्र शिशुपाल अपने साथी छोटू पुत्र राकेश सिंह निवासीगण सुल्तानपुर थाना एरवा कटरा के साथ होमगार्ड की परीक्षा देने बाइक से फर्रुखाबाद जा रहा था। ये लोग बेवर थाना क्षेत्र क ग्राम रमईहार के निकट पहुंचे तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा देने जा रहे युवक व पत्नी की सड़क हादसे में मौत इस बाइक पर इटावा होमगार्ड की परीक्षा देने जा रही शिवानी पुत्री जोगराज सिंह निवासी कमालगंज, अनमोल ...