बरेली, मई 4 -- UP News: यूपी के बरेली में क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे आठ बाइक पर सवार 15-16 युवकों ने कैंट के सदर बाजार इलाके में पाकिस्तान जिंदाबाद और देश विरोधी नारे लगाए। एक युवक ने विरोध किया तो उससे गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। कैंट पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात पर देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एक नामजद आरोपी थाने की पीस कमेटी का सदस्य है। पुलिस वायरल वीडियो से अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। कैंट में सदर बाजार निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:20 बजे किसी काम के सिलसिले में साईं कंप्यूटर शॉप पर खड़े थे। तभी मदारी पुलिया की ओर से आठ बाइकों पर 15-16 लड़के पाकिस्तान जिंदाबाद और देश विरोधी नारे लगाते हुए वहां से गुजरे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.