मधुबनी, मार्च 16 -- बेनीपट्टी/मधवापुर।मधवापुर-दरभंगा एसएच-75 पर सोमवार शाम त्रिमुहान और विशनपुर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक और घायल सभी युवक 18 से 22 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। मृतकों की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव निवासी विजय चौपाल (18 वर्ष) और बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा इस्लामियां टोल निवासी मो. सारूक (20 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में त्रिमुहान गांव के नीतीश कुमार व किसन चौपाल तथा समदा इस्लामियां टोल के मो. गुलरेज और मो. सहबान शामिल हैं। दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार थे। विजय चौपाल बसैठ से अपने घर लौट रहा था, जबकि सारूक साहरघाट से समदा क...