फिरोजाबाद, मार्च 11 -- टूंडला में लगातार हो रहीं बाइक लूट की घटनाओं ने पुलिस के लिए सिरदर्दी खड़ी कर दी। एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर टीमों का गठन करके थाना पुलिस ने मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर तीन लूट की बाइकें, दो मोबाइल, तमंचा और कारतूस बरामद किए। दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। उनको उपचार को जिला अस्पताल भिजवाया और फिर जेल भेज दिया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि टूंडला क्षेत्र में हो रहीं लूटपाट की घटनाओं को लेकर पुलिस की टीमों को लगाया। चोरी, छिनैती और लूट की घटनाओं को करने वाले दो अभियुक्तों ओमवीर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला और अमन पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम नागऊ के पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले खाली प्लाट में होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम...