बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन घायल
इटावा औरैया, जून 18 -- इकदिल। गांव ईश्वरीपुरा के रहने वाले 28 वर्षीय दिलीप पुत्र भगवती प्रसाद अपनी पत्नी ममता के साथ गांव कल्यानपुर से बुधवार देर रात वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव नगला चौहान निवासी 45 वर्षीय शिव प्रकाश पुत्र हरि सिंह इटावा से अपने घर आ रहे थे। तभी ददोरा मानिकपुर मार्ग पर नागल चौहान गांव के पास पंहुचने पर दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। जिसमें गिरने से पति-पत्नी समेत तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन सभी को जिला अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.