उरई, फरवरी 17 -- माधौगढ़। अहेता मोड़ के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। मध्यप्रदेश के मिहौना निवासी 25 वर्षीय आशीष कुशवाहा जालौन से बाजार कर घर लौट रहे थे। आशीष जैसे ही बंगरा -गोपालपुरा रोड पर अहेता मोड़ के पास पहुंचे थे, दूसरी ओर से आ रहे अहेता निवासी 23 वर्षीय लल्लू की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार रोड के दूसरी ओर जा गिरे। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डाक्टर मनीष राजपूत ने बताया कि हेलमेट न लगाने से आशीष के सिर में गहरी चोट आई है, वहीं लल्लू के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.