रायबरेली, अप्रैल 17 -- शिवगढ़,संवाददाता। शिवगढ़-बछरावा मार्ग पर अहलादगढ़ गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल कर दिया गया। इसमें एक घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा तो दूसरे की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। हादसे की खबर पाते ही मृतकों के परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। बीते गुरूवार को भवानीगढ़ की तरफ से जा रहे बाइक सवार समीर (18) पुत्र सफीक, आकिब (17) पुत्र साजिद और धमेंद्र मिश्र (50) पुत्र द्वारिका मिश्रा निवासी दहिगांवा की बाइकों में भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में दो किशोर समेत तीन की मौत इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इसके बाद सभी घाय...