झांसी, अप्रैल 3 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव आमली के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गुरसरांय थाना क्षेत्र निवासी राम नरेश नायक, रीना और रौनक गांव आमली जा रहे थे। जैसे ही वह आमली मोड पर पहुंचे, तभी सामने से एक अन्य बाइक सवार आ रहा था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकों के परखचे उड़ गए। वहीं तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। वहीं दूसरा बाइक सवार भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...