झांसी, अप्रैल 2 -- बबीना थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गुरुवार दोपहर ओवरटेक के चक्कर में नयाखेड़ा मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद उछलकर कक्षा 9वीं का छात्र ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बाइक सवार तीन दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घिसौली जौनपुर निवासी सुरेश अहिरवार का 14 वर्षीय बेटा प्रशांत अहिरवार एक कॉलेज में कक्षा 9वीं का छात्र था। गुरुवार को दोपहर प्रशांत अपने गांव के दोस्त मनीष (15), देवेंद्र (12) व आशिक अहिरवार निवासी राधापुर ओरछा के साथ नहाने सुकवा-ढुकवा सुकुवां-ढुकवां बांध जा रहे थे। जैसे ही वह गांव नयाखेड़ा के पास पहुंचे। तभी ट्रैक्टर को ओवरटेक करती हुई एक अन्य बाइक सामने से आ रही थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.