बरेली, मार्च 4 -- शाही। शेरगढ़-शाही रोड पर बाइकों की टक्कर में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। शाही में रम्पुरा चौराहे के पास सुबह करीब दस बजे शेरगढ़ से आई बाइक शाही से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में सिपाही सचिन, मोहित निवासी औरंगाबाद और मोहित के बहनोई आकाश निवासी केरा घायल हो गए। लोगों की सूचना पर शाही पुलिस ने घायलों को बरेली के निजी अस्पताल भेजा। जहां सिपाही सचिन और मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। हाईवे पर पलटी पिकअप अयोध्या में रहने वाले कृपाशंकर पांडे होली पर दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। मीरगंज में ओवरब्रिज की सीढ़ियों के पास उनकी पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कृपाशंकर पांडे बाल-बाल बचे। मीरगंज ट्रैफिक प्रभारी ने एनएचएआई की क...