उरई, फरवरी 11 -- कदौरा। थाना क्षेत्र हाइवे में दो बाईकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमे एक बाइक में सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सीएचसी ले जाया गया जिसमे एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही अन्य बाइक सवार बाइक समेत मौके से फरार हो गया। थाना कदौरा के जोल्हुपुर हमीरपुर हाइवे में ग्राम उदनपुर में दो बाइक में भिड़ंत हो गई जिसमें कदौरा की ओर से कुरारा की तरफ जा रहे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को उठाकर आनन फानन सीएचसी ले जाया गया जिनकी पहचान प्रमोद कुशवाहा व कल्लू निवासी भेड़ी के रूप में हुई बताया गया कि दोनों भाई अपनी बाइक से मौदहा शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे है। वही सीएचसी में घायलों को प्राथमिक उपचार द...