बाइकों की भिड़ंत में शिक्षक समेत चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी-चांदा मार्ग के आमापुर मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जौनपुर के सिंगरामऊ निवासी शिक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जौनपुर के सिंगरामऊ निवासी 45 वर्षीय संतोष मिश्रा पट्टी क्षेत्र के बरहुपुर स्थित विद्यालय में अध्यापक हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे वह विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आमापुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रायपुर बनपुरवा गांव निवासी सेजल गौतम, साहिल, अनुज कुमार सभी निवासी रामनगर कोतवाली पट्टी स्थित अपने ननिहाल से लौट रहे थे। हादसे में बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.