उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दवाई लेकर घर लौट रही एक वृद्धा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौरावां के चंदनखेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय चंद्रकली पत्नी स्वर्गीय गंगा प्रसाद कस्बे से दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थीं। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी रही। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.