कौशाम्बी, मार्च 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव का अभिषेक पुत्र स्व. मुन्ना चार मार्च की शाम अपनी मौसी के घर मूरतगंज जा रहा था। रास्ते में तेलैया टीकुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आए बाइक सवार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोट आईं। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार युवक अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए फरार हो गया। पीड़ित अभिषेक की मां रेखा देवी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...