संभल, मई 2 -- नाधौश रोड पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को बहजोई-नाधौश रोड पर गांव नाधौश के निकट दो बाइक आमने सामने से भिड़ गईं। जानकारी में सामने आया कि एक बाइक पर एक युवती समेत दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक अकेला सवार था। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार गायत्री पुत्री प्रकाश निवासी गांव रम्पुरा, संजीव पुत्र मेघसिंह निवासी गांव कानऊ धामपुर कोतवाली बहजोई तथा लवकुश पुत्र रोहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.