प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- कुंडा, संवाददाता। आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में ट्रैक्टर के नीचे जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कुंडा भेज दिया है।कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर आशिक गांव निवासी शब्बीर का 24 वर्षीय बेटा सुफियान अपने बड़े भाई 28 वर्षीय शेखू के साथ रविवार देर शाम बाइक से कुंडा की ओर जा रहा था। बाबूगंज के पास कुंडा की ओर से आ रहे युवकों की बाइक सामने से टकरा गई। सुफियान छिटककर ट्रैक्टर के नीचे जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे आने से सुफियान की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार प्रयागराज के जानसेनगंज मोहल्ला निवासी काशी प्रसाद का 30 वर्षीय बेटा विष्णु और बिल्लू का 35 वर्षीय से बेटा अमित कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो...