बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, चाचा घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। बिरहा सुनकर घर लौट रहे युवक की बाइक भिड़ंत में मौत हो गई। साथ मौजूद उसका चाचा घायल हो गया। कंधई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर जयसिंहगढ़ निवासी 28 वर्षीय राहुल सोमवार को अपने चाचा हरीराम के साथ बाइक से कंधई थाना क्षेत्र के पयागपुर गांव में बिरहा सुनने गया था। शाम करीब सात बजे लौटते समय कंधई थाना क्षेत्र के मोलानी गांव के पास चिलबिला-पट्टी मार्ग पर सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे हरिराम घायल हो गए। सूचना पर दीवानगंज चौकी के एसआई पवन कुमार निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। राहुल का भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.