कन्नौज, फरवरी 4 -- कन्नौज। आमने सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। जबकि हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नौरंगपुर के रहने वाले सीटू उर्फ सौरभ 26 वर्ष मंगलवार शाम किसी काम से जसोदा गए थे। रात करीब नौ बजे वापस आते समय इनायतपुर बसीरापुर भाट गांव के निकट कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रही बाइक से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इससे सीटू उर्फ सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.