कौशाम्बी, जून 20 -- करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर निवासी चेतन कुमार मिश्रा पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने भांजे ऋषभ द्विवेदी के साथ बाइक से टाइल्स खरीदने भरवारी जा रहे थे। भरवारी के समीप ही विपरीत दिशा से आए बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीड़ित व उनके भांजे को चोटें आईं। आरोप है कि विपक्षी बाइक चालक सुधीर गौतम निवासी बिसारा नशे में धुत था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...