कन्नौज, अप्रैल 17 -- जीटी रोड हाइवे पर सलेमपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया। तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव निवासी अंशुल पुत्र गिरीशचंद्र, पत्नी रजनी के साथ अपनी ससुराल हरदोई जनपद के बिलग्राम गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वहां से वापस लौटते समय जब वह जीटी रोड हाइवे पर सलेमपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिसे फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थानांतर्गत गुठिना गांव निवासी शिवम पुत्र देवेंद्र चला रहा था से भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा - दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल हादसे में अंशूल और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.