अलीगढ़, मार्च 13 -- दादाें, संवाददता। क्षेत्र के गांव नगला मुंडा माजरा नगरिया सिहानी निवासी पीड़ित आशु कुमार पुत्र कालीचरन सिंह ने गुरुवार को थाना दादों में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीती 5 मार्च को मेरा भाई जीतू अपनी बाइक से गांव से सांकरा की ओर जा रहा था। जैसे ही सिहानी फरीदपुर सांकरा रोड पर पहुंचा तो सामने से क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक बाइक काे तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आ रहा था जैसे ही मेरा भाई करीब पहुंचा उसने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मेरा भाई बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल को क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचारके लिए भर्ती का कराया है, जहां घायल का इलाज चल रहा है घायल के भाई आशु के द्वारा टक्कर लगने से घायल होने की थान...