शामली, मार्च 24 -- कैराना। दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दंपति और बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो को रेफर कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के गांव भूरा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार सालिम, उसकी पत्नी रिहाना, पुत्र सुफियान व पुत्री सोफिया के अलावा दूसरी बाइक चालक साबिर समस्त निवासीगण गांव भूरा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल रिहाना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से अन्य चार घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साबिर और सालिम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि साबिर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हिंदी हिन्द...