झांसी, अप्रैल 5 -- झांसी, संवाददाता। बड़ागांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव बराठा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव जौरी बुजुर्ग निवासी रोहित कुशवाहा (31) बेटा रमेश कुशवाहा एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। बीती देर शाम वह मोबाइल ठीक कराया बाजार गया था। वहां से पंप पर काम करने जा रहा था। जैसे ही बाराठा के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा पिता-पुत्र बाइक से आ रहे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वीं रोहित और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार...