कौशाम्बी, मई 10 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के परभा पर गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि पांच मई को वह अपने पिता राजबहादुर के साथ किसी काम से सरायअकिल जा रहा था। वहां करन चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आए दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित के मुताबिक, हादसे में उसके पिता का पैर टूट गया। उसको भी गंभीर चोट लगी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की बाइक समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...